फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri vehicle rams bike, couple with child died read horrific accident story of UP Agra

मैनपुरी: अज्ञात वाहन ने रौंदे बाइक सवार, दंपती और मासूम की मौत

Tue, 27 Apr 2021 12:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 27 Apr 2021 12:17 AM IST
सार

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक सवार दंपती और बच्चे को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
Mainpuri vehicle rams bike, couple with child died read horrific accident story of UP Agra
मैनपुरी दुर्घटना के मृतक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात बाइक सवार दंपती और बच्चे को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। शवों को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी के पास शांति नगर निवासी 30 वर्षीय श्याम भांन सोमवार को परिजनों और स्थानीय लोगों के साथ नेजा चढ़ाने माता शीतला देवी मंदिर गए थे। देर रात करीब 9:30 बजे 27 वर्षीय पत्नी शालू व चार वर्षीय पुत्र आर्यन को बाइक पर बैठाकर वापस घर आ रहे थे।
विज्ञापन


बाईपास रोड पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में श्यामभान, पत्नी शालू व आर्यन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी अभय नरायन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर एकत्र भीड़ को हटाने के बाद शव पोसमार्टम को भेजे। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूंगफली की ठेल लगाता था सत्यभान
बाईपास रोड पर हुए हादसे में जान गवाने वाला सत्यभान मूंगफली का ठेल लगाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घर में पत्नी शालू के अलावा इकलौता पुत्र आर्यन था। सोमवार रात हुए हादसे में तीनों की जान चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed