फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Two tuberculosis patients admitted in the district hospital died

मैनपुरी: जिला अस्पताल में भर्ती दो क्षयरोगियों की हुई मौत

Wed, 07 Dec 2022 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Two tuberculosis patients admitted in the district hospital died
जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते डॉक्टर। - फोटो : MAINPURI
फर्रुखाबाद व औरैया के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

फोटो- 21
जिला अस्पताल में भर्ती दो क्षय रोगियों की हुई मौत
एक फर्रुखाबाद तो दूसरा औरैया का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती दो क्षय रोगियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक फर्रुखाबाद जनपद तो दूसरा औरैया का निवासी था। दोनों के शव जिला अस्पताल से परिजन घर ले गए हैं। क्षय रोगियों की मौत में चिकित्सक परिजनों की लापरवाही मान रहे हैं।
जनपद औरैया के थाना अहिरवा कटरा क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी 60 वर्षीय रामनरेश पिछले कुछ समय से क्षयरोग से पीड़ित थे। परिजन ने रामनरेश को दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार की रात जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामनरेश की मौत हो गई। जनपद फर्रुखाबाद के थाना राजेपुर क्षेत्र के गांव नगला मंजा निवासी 50 वर्षीय गिरीश को क्षयरोग से पीड़ित होने पर परिजन ने बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान गिरीश की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विकास यादव ने बताया कि क्षय रोगी की यदि समय से जांच कराकर उपचार दिलाया जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है। क्षयरोग अब लाइलाज नहीं है। उनका कहना था कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। दोनों मरीजों के परिजन ने उपचार में लापरवाही की है। यदि मरीजों को समय से उपचार मिलता तो निश्चित ही उनकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रही मरीजों की भीड़
बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल में 765 मरीजों को उपचार दिया गया। फिजिशियन और बाल रोग विश्ेाषज्ञ के पास मरीजों की संख्या अधिक रही। इनमें सर्दी-जुकाम, निमोनिया और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed