फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri two brothers died in road accident

मैनपुरीः ड्राइवर को आई झपकी, खड़े ट्रक में घुसी कार, हरदोई के 2 सगे भाइयों की मौत और 3 घायल

Sun, 11 Mar 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 11 Mar 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
mainpuri two brothers died in road accident
मौके पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में जिले में ड्राइवर को झपकी आई और रोड पर खड़े ट्रक में कार घुस गई। इससे कार में सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि मृतकों का एक भाई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

मूलरूप से हरदोई के गौसगंज निवासी पांच लोग शुक्रवार की रात दिल्ली से हरदोई अपने चचेरे भाई के शादी समारोह में जा रहे थे। जीटी रोड पर मैनपुरी सीमा में कुरावली मंडी के पास कार चला रहे ड्राइवर को नींद आ गई। 
विज्ञापन

mainpuri two brothers died in road accident
मृतक दोनों सगे भाई - फोटो : अमर उजाला
इससे कार रोड किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस वजह से कार में सवार दो सगे भाइयों वाजिद और माजिद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों का भाई साजिद घायल हो गया। 

कार में बैठे फिरोज पुत्र शाकिर और महजबीन पत्नी मोहम्मद आकिल भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचा गया। 

हादसे की सूचना पाकर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवार के कई सदस्य अस्पताल भी पहुंच गए। हादसे के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed