{"_id":"63a08ecaedbd1d09981bcfb1","slug":"mainpuri-tractor-overturned-in-railingless-culvert-two-farmers-died-mainpuri-news-agr5573547183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: रेलिंग विहीन पुलिया में पलटा ट्रैक्टर, दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: रेलिंग विहीन पुलिया में पलटा ट्रैक्टर, दो किसानों की मौत
विज्ञापन
बिछवां में पलटा पड़ा आलू से भरा ट्रैक्टर और मौजूद लोग।
- फोटो : MAINPURI
बिछवां (मैनपुरी)। बलारपुर रजबहा के पास सोमवार सुबह आलू लादकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रेलिंग विहीन पुलिया के नीचे उतरकर पलट गई। किसान व साथी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। पुलिस ने जब तक दोनों को बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। किसान कुरावली मंडी में आलू बेचने जा रहे थे। कोहरे के कारण यह हादसा हुआ।
गांव भोजपुर निवासी जितेंद्र उर्फ बंटू (35) सुबह करीब पांच बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में आलू लादकर कुरावली बिक्री के लिए ले जा रहे थे। साथ उदयवीर सिंह (32) निवासी गांव परहिया थाना अलीगंज जनपद एटा भी थे। दोनों जब थाना क्षेत्र में बलारपुर रजबहा के पास पहुंचे, तभी घने कोहरे के बीच ट्रैक्टर चला रहा उदयवीर रेलिंग विहीन पुलिया पर नियंत्रण खो बैठा।
अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर पुलिया से नीचे उतर कर रजबहा में पलट गया। बंटू और उदयवीर नीचे दब गए। थानाध्यक्ष अमित सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के सहयोग से किसानों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए। हादसे में किसानों की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।