{"_id":"5aa68d5d4f1c1bbe758b5078","slug":"mainpuri-three-child-injured-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में रोड क्रास कर रहे थे 3 बच्चे, बेकाबू लोडर की चपेट में आ गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में रोड क्रास कर रहे थे 3 बच्चे, बेकाबू लोडर की चपेट में आ गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी में सड़क पार कर रहे तीन बच्चों को तेज रफ्तार पिकअप लोडर ने रौंद दिया। हादसे में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया।
वहीं हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने करहल-घिरोर मार्ग पर आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। घिरोर रोड पर मानिकपुर के तीन बच्चे शशांक, सचिन व डेविल सड़क पार कर रहे थे।
तभी एक तेज गति की पिकअप लोडर ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ने गाड़ी सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे घेर लिया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घायल बच्चों को सैफई में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद सुबह करीब नौ बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने करहल-घिरोर रोड पर अवरोध डालकर जाम लगा दिया।
इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। ग्रामीणों की मांग थी मार्ग पर हादसों को रोकने के लिए गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं।
जाम की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।
इसके बाद एसडीएम, सीओ, तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम खुलवाया। पुलिस ने लोडर को कब्जे में लिया है।