फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri third rank in Uttar Pradesh in Aadhaar based payment of MNREGA

मनरेगा: आधार बेस्ड भुगतान में यूपी में तीसरे नंबर पर पहुंचा मैनपुरी, पहले स्थान पर है यह जिला

Wed, 06 Apr 2022 12:05 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Apr 2022 12:05 AM IST
सार

जिले में सक्रिय 1.57 लाख मनरेगा श्रमिकों के जॉब कार्ड से आधार लिंक कराने के लिए रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों को लगाया गया था। अब तक 1.43 लाख श्रमिकों के जॉब कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Mainpuri third rank in Uttar Pradesh in Aadhaar based payment of MNREGA
विकास भवन मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनरेगा में आधार बेस्ड भुगतान से पारदर्शिता लाने के केंद्र सरकार ने आदेश दिए थे। इसी के चलते मैनपुरी 91.28 प्रतिशत मनरेगा श्रमिकों के जॉब कार्ड से आधार लिंक कर प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर गाजियाबाद और दूसरे पर बहराइच है। जिले के अधिकारी मैनपुरी को प्रथम पर स्थान पर लाने के लिए सौ प्रतिशत आधार लिंक कराने के लिए जुट गए हैं। 

विज्ञापन


गांव में श्रमिकों को काम देने के लिए मनरेगा योजना का संचालन किया जा रहा है। इसमें श्रमिकों को रोजगार देकर सीधा उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है। शासन ने इसमें फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी मनरेगा जॉब कार्डधारकों का आधार उनके जॉब कार्ड से लिंक कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिले में सक्रिय 1.57 लाख मनरेगा श्रमिकों के जॉब कार्ड से आधार लिंक कराने के लिए रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों को लगाया गया था। 

विज्ञापन

1.43 लाख श्रमिकों के जॉब कार्ड आधार से लिंक 

इसी का परिणाम है कि मैनपुरी जॉब कार्ड से आधार लिंक कराने में 91. 28 प्रतिशत की प्रगति के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अब तक 1.43 लाख मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड से जिले में उनका आधार लिंक किया जा चुका है। इसके के साथ ही आधार से ही पूरी पारदर्शिता के साथ उन्हें भुगतान भी किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश में सौ प्रतिशत प्रगति के साथ गाजियाबाद है। यहां केवल एक ही मनरेगा श्रमिक है और उसका आधार लिंक करा दिया गया है। वहीं दूसरे स्थान पर 91.50 प्रतिशत की प्रगति के साथ बहराइच जिला है। 

30 अप्रैल तक सौ प्रतिशत कराएंगे आधार लिंक

उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम ने बताया कि लगातार श्रमिकों के जॉब कार्ड से आधार लिंक कराने के लिए काम किया जा रहा है। रोजगार सेवकों और पंचायत सचिवों को इसके लिए लगातार निर्देशित किया जा रहा है। साथ ही इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक सौ प्रतिशत जॉब कार्ड में आधार लिंक कराने का काम पूरा कर लिया जाएगा। 

आंकड़ों पर नजर

-157745 हैं सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारक 
-143992 जॉब कार्ड से लिंक हो चुका है आधार
-13753 जॉब कार्ड में लिंक होना है आधार 
-91.28 प्रतिशत है जॉब कार्ड-आधार लिंक की प्रगति 

मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मनरेगा में पारदर्शिता लाने के लिए जॉब कार्ड से आधार लिंक कराया जा रहा है। इसके लिए उपायुक्त मनरेगा के नेतृत्व में लगातार प्रयास किया जा रहा है। मैनपुरी प्रदेश में तीसरे स्थान पर है, जल्द ही सौ प्रतिशत प्रगति के साथ प्रथम स्थान पर भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed