फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: The young man received threats on the third day of marriage

मैनपुरी: निकाह के तीसरे दिन ही युवक को मिली धमकी

Thu, 08 Dec 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: The young man received threats on the third day of marriage
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शख्स के दामाद को शादी के चार दिन बाद ही किसी ने फोन कर पत्नी को तलाक देने के लिए धमकाया, तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी रहमान अली ने बताया कि उसने चार दिसंबर को पुत्री कहकशां का निकाह जनपद एटा के सिमरई निवासी सलमान के साथ किया है। छह दिसंबर को किसी ने दामाद को फोन कर धमकाया, कहा कि कहकशां को तलाक दे दो नहीं तो अंजाम भुगतना होगा।
विज्ञापन

फोन करने वाले व्यक्ति ने गाली गलौज भी की, जानकारी होने के बाद रहमान अली ने भोगांव थाना में तहरीर दी, फोन करने वाले आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उधर धमकी मिलने के बाद नव विवाहित भी परेशान हैं। पुलिस फोन कर धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुट गई है। मामले की जांच एसआई बीएल शर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed