फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: The crop of the farmers has been ruined, the administration is sitting on its hands

मैनपुरी: बर्बाद हो गई किसानों की फसल, हाथ पर हाथ धरे बैठा है प्रशासन

Sat, 17 Dec 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: The crop of the farmers has been ruined, the administration is sitting on its hands
बरनाहल में खेतों में भरे पानी को बाल्टी से बाहर निकालता किसान। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बरनाहल क्षेत्र के बदनपुर रजबहा में खंदी लगने से बृहस्पतिवार को किसानों की पांच सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। पहले जहां खंदी भी जिम्मेदारों ने बंद नहीं कराई तो वहीं दो दिन बार भी नुकसान के आंकलन के लिए कोई भी कर्मचारी या अधिकारी नहीं पहुंचा। परेशान किसान निजी संसाधनों से खेतों में भरा पानी निकालने में जुटे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आधी रात के बाद बदनपुर रजबहा में खंदी कट गई थी। इससे गांव कैलाशपुरा, ककर्रा और गढ़िया के किसानों की पांच सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। इसमें गेहूं, आलू और सरसों की फसल चौपट हो गई।
विज्ञापन

प्रशासन की लापरवाही के चलते किसानों को खंदी स्वयं ही चंदा कर बंद करानी पड़ी। वहीं दो दिन बाद भी प्रशासन ने किसानों की सुधि नहीं ली है। अब तक तहसील प्रशासन की ओर से कोई भी कर्मचारी और अधिकारी नुकसान का आंकलन करने के लिए नहीं पहुंचा। इससे किसान आक्रोशित हैं। फसलों की लागत भी जहां डूब चुकी है तो वहीं खेतों में दो फीट पानी भरा होने से दूसरी फसल की बुवाई भी नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को किसान पंपसेट और हाथों से खेतों में भरा पानी निकालने की कोशिश करते रहे। किसानों को उम्मीद है कि पानी निकालने से शायद, गेहूं की फसल कुछ बच जाए। किसानों ने जिलाधिकारी से फसल में हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है। मांग करने वालों में राजू सिंह, लालसिंह, आमोद कुमार, प्रदीप, राजेश कुमार, प्रताप, देवेंद्र कुमार आदि शामिल हैं।

अमर उजाला के माध्यम से खंदी कटने से फसलें बर्बाद होने की जानकारी मिली है। सिंचाई विभाग और लेखपालों को नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए हैं। जल्द ही टीम गांव में पहुंचकर कार्य करेगी।
- गोपाल शर्मा, एसडीएम करहल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed