फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Tempo driver took away woman's bag and disappeared

मैनपुरी: टेंपो चालक ले गया महिला का बैग लेकर हुआ गायब

Thu, 08 Dec 2022 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Tempo driver took away woman's bag and disappeared
मैनपुरी। आगरा से दवा लेकर लौटी एक महिला टेंपो में बैठ कर घर जा रही थी, रास्ते में बहाने से चालक ने उसे उतारा और वहां से भाग निकला, टेंपो में महिला का बैग भी चला गया, जिसमें कुछ नकदी व कपड़े आदि सामान रखा था। करीब एक घंटा तक भटकने के बाद पीड़िता परिजन आने के बाद घर चली गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कॉलोनी निवासी राधा देवी बुधवार को दवा लेने के लिए आगरा गईं हुईं थीं। बृहस्पतिवार को वह आगरा से वापस लौटीं थीं, दोपहर करीब एक बजे वह बस स्टैंड पर उतरीं और वहां से टेंपो में बैठ कर करहल चौराहा की ओर जा रहीं थीं, तभी रास्ते में स्टेशन रोड के पास चालक ने गाड़ी को खराब बताते हुए गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन

महिला से कहा कि वह नीचे उतरे, राधा टेंपो से नीचे उतर कर खड़ी हो गईं। तभी चालक ने टेंपो को भगा दिया, महिला ने पीछा भी किया लेकिन चालक पकड़ में नहीं आ सका, पीड़िता करीब एक घंटा तक टेंपो चालक की तलाश में इधर उधर भटकती रही। बताया कि बैग में करीब दो हजार रुपया व कुछ कपड़े आदि सामान रखा हुआ था, परिजन के आने के बाद महिला घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed