{"_id":"5a9d43e04f1c1bb5568b7168","slug":"mainpuri-stone-thrown-on-passenger-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में घुसकर यात्रियों से जबरदस्ती करने लगे कई युवक, विरोध पर किया पथराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में घुसकर यात्रियों से जबरदस्ती करने लगे कई युवक, विरोध पर किया पथराव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 05 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन पर पत्थर फेंकते युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मैनपुरी जिले के थाना दन्नाहार क्षेत्र में टिंडौली रेलवे स्टेशन पर होली खेलने पहुंचे किशोरों ने यात्रियों से विवाद होने पर ट्रेन पर पथराव कर दिया। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर वे भाग गए।
इस दौरान स्टेशन पर ट्रेन करीब आधा घंटे तक खड़ी रही। सौभाग्य से किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। मामले की सूचना एसपी को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ट्रेन जा चुकी थी।
सोमवार की शाम करीब पांच बजे शिकोहाबाद से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जैसे ही टिंडौली रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां पहले से मौजूद किशोर ट्रेन में चढ़ आए और यात्रियों के साथ होली खेलने लगे।

इस पर कुछ यात्रियों से उनका विवाद हो गया। तब तक ट्रेन चलने लगी। ट्रेन चलते ही कुछ किशारों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन रुक गई। इसी बीच यात्रियों ने ट्रेन के गेट व खिड़कियां बंद कर लीं।
तो इन किशोरों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने जब किशोरों को ट्रेन पथराव करते देखा तो उन्हें वहां से खदेड़ दिया। इसी बीच ट्रेन में गुजर रहे एक यात्री ने जानकारी एसपी को दे दी।
एसपी ने तुरंत पुलिस को मौके पर जाने के निर्देश दिए। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक ग्रामीणों के समझाने के बाद किशोर भाग चुके थे और ट्रेन मैनपुरी के लिए रवाना हो चुकी थी।
जीआरपी थाना इंचार्ज अभिराम सिंह का कहना है कि ट्रेन पर हुए पथराव के संबंध में किसी भी यात्री की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।