फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: SP candidate Dimple Yadav won by 325 votes in postal ballot.

मैनपुरी: पोस्टल बैलेट में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने 325 मतों से की जीत दर्ज

Thu, 08 Dec 2022 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: SP candidate Dimple Yadav won by 325 votes in postal ballot.
मैनपुरी। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने न केवल ईवीएम वोट में जीत दर्ज की बल्कि पोस्टल बैलेट में भी सपा प्रत्याशी ने बंपर जीत दर्ज की। पोस्टल बैलेट में सपा प्रत्याशी को 495 वोट मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी को मात्र 170 वोट मिले।
विज्ञापन

सपा का मैनपुरी की जनता पर ही नहीं बल्कि मैनपुरी से बाहर रहने वाले मैनपुरी के वोटरों पर भी जादू चढ़कर बोलता है। लोकसभा उपचुनाव में जिस प्रकार से मैनपुरी लोकसभा के लिए बाहर रहने वाले लोगों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया वह इस बात को साबित कर रहा है कि मैनपुरी के लोगों ने न केवल मैनपुरी में रहते हुए बल्कि मैनपुरी के बाहर रहते हुए भी सपा को मजबूत बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

चुनाव के आंकड़े बता रहे हैं कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए 676 मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का प्रयोग किया, जिसमें से 495 मतदाताओं ने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को वोट किया। वहीं 170 मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को वोट किया। भारतीय कृषक दल के प्रमोद कुमार यादव को पांच मतदाताओं ने वोट किया निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा देवी को दो मतदाताओं ने वोट किया। वहीं चार मतदाताओं ने नोटा को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने पोस्ट बैलेट में 325 मतों से जीत दर्ज की है। पोस्टल बैलेट में 325 मतों की जीत इस बात को सिद्ध कर रही है कि मैनपुरी से बाहर रहने वाले लोग भी ये मानते हैं कि मैनपुरी को सपा ने ही पहचान दिलाई है। और सपा ही यहां विकास करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed