{"_id":"636002a90c78a657d3577f66","slug":"mainpuri-snake-bites-a-boy-going-to-the-farm-death-mainpuri-news-agr551922041","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: खेत पर जा रहे बालक को सांप ने काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: खेत पर जा रहे बालक को सांप ने काटा, मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव किशनपुर में सोमवार की सुबह पिता के साथ खेत पर जा रहे एक बालक को सांप ने काट लिया। आनन-फानन परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी रामप्रकाश सोमवार की सुबह खेत पर आलू की फसल देखने के लिए जा रहे थे। उनके साथ नौ वर्षीय पुत्र शिवा भी साथ चला गया, खेत पर जाते समय रास्ते में बालक को सांप ने काट लिया, सांप के काटते ही बालक बेसुध होकर गिर गया।
आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, वहां परीक्षण करने के बाद चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया।