फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri roadways depot ARM arrested for taking bribe

मैनपुरी: रोडवेज डिपो के एआरएम रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, आवास पर कर रहे थे वसूली

Thu, 25 Jul 2019 10:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 25 Jul 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri roadways depot ARM arrested for taking bribe
आरोपी एआरएम हरिदास - फोटो : अमर उजाला
एंटी करप्शन टीम (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने गुरुवार को रोडवेज बस चालक की शिकायत पर मैनपुरी डिपो के एआरएम (सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह गिरफ्तारी उनके आवास से हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने रूट बदलने के लिए रोडवेज संविदा चालक से 10 हजार रुपये मांगे थे। एआरएम शुरू से ही कई विवादों में रहे हैं।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नखतपुर निवासी सत्यदेव यादव रोडवेज में संविदा चालक हैं। साथ ही वह रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हैं। वर्तमान में वह मैनपुरी-दिल्ली रूट पर ड्यूटी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्होंने एआरएम हरिदास को प्रार्थना पत्र देकर पारिवारिक समस्या बताते हुए लोकल रूट देने की मांग की थी। आरोप है कि रूट बदलने के लिए एआरएम ने 10 हजार रुपये मांगे। 
 

दोनों पक्षों में बातचीत के बाद छह हजार रुपये पर सहमति बन गई। सत्यदेव ने अधिकारी की ओर से रिश्वत की मांग किए जाने की शिकायत एंटी करप्शन आगरा से की। गुरुवार सुबह योजना के तहत टीम के साथ शिकायतकर्ता एआरएम के आवास विकास स्थित किराए के आवास पर पहुंचा। 

छह हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने एआरएम हरिदास को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एआरएम आनंद नगर कल्याणपुर, कानपुर के निवासी हैं। अधिकारी के गिरफ्तार होने की जानकारी होने के बाद कुछ ही देर में कोतवाली में चालक-परिचालकों की भीड़ जुट गई। 

थाने में मौजूद अधिकतर कर्मचारी एआरएम पर किसी न किसी रूप में रिश्वत मांगे जाने की बात कह रहे थे। एंटी करप्शन आगरा के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह पवार ने कोतवाली में आरोपी एआरएम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

 

इंस्पेक्टर एंटी करप्शन आगरा, जसपाल सिंह का कहना है कि एआरएम की ओर से रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एआरएम हरिदास का कहना है कि सही ढंग से ड्यूटी न करने पर मेरी ओर से चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सोची समझी साजिश के तहत मुझे फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed