{"_id":"63a08ebfdc7a7f36c113146b","slug":"mainpuri-report-filed-in-other-sections-including-murder-on-the-orders-of-the-court-mainpuri-news-agr5573447105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: न्यायालय के आदेश पर हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: न्यायालय के आदेश पर हत्या सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मैनपुरी। फिरोजाबाद के रहने वाले एक युवक की जुलाई माह में संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। वह शहर के वंशीगोहरा स्थित ससुराल आया था। मामले में न्यायालय के आदेश पर ससुरालीजन के विरुद्ध दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद के एलानी नगर आसफाबाद चौराहा के पास निवास कर रहे गोपी उर्फ आशुतोष गुप्ता ने वर्ष 2017 में शहर के वंशीगोहरा निवासी पूजा गुप्ता के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। दंपती के बीच विवाद के बाद मामला न्यायालय में चल रहा था। 11 जुलाई को गोपी ससुराल आया था, वहां संदिग्ध हालात में गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। ससुरालीजन द्वारा इसे खुदकुशी बताया गया था। इस मामले मेें न्यायालय के आदेश पर सरमन सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बताया कि राजीनामा को लेकर पूजा के रिश्तेदार कालीचरन निवासी शांती नगर फिरोजाबाद व अन्य पर दबाव बना रहे थे। 11 जुलाई को छोटा पुत्र हिमांशु भी गोपी के साथ वंशीगोहरा स्थित ससुराल गया था, उन लोगों ने लौटा दिया। इसके बाद कालीचरन गुप्ता, रिषी गुप्ता, पूजा गुप्ता, खुशबू गुप्ता ने गोपी को गोली मार दी थी। उसकी फिरोजाबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।