{"_id":"62dfc84f0dfd1b2dae0d729e","slug":"mainpuri-police-accused-of-killing-customer-service-center-operator-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या के आरोपी भेजे गए जेल, दो लाख के लालच में हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या के आरोपी भेजे गए जेल, दो लाख के लालच में हुई थी हत्या
Tue, 26 Jul 2022 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Jul 2022 04:26 PM IST
सार
अमीर सिंह हत्याकांड के आरापियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार अमीर सिंह से उसके ही दोस्तों ने दो लाख रुपयों के लालच में दगा किया था। आरोपियों ने चलती कार में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
अमीर सिंह हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के कस्बा घिरोर निवासी अमीर सिंह के तीन हत्यारोपियों को मंगलवार के दिन पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। वहां से तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। सोमवार को मुठभेड़ में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस हत्याकांड में वांछित चौथे इनामी अपराधी की तलाश कर रही है।
कस्बा घिरोर के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह के हत्यारोपियों ने घेराबंदी के दौरान सोमवार को स्वाट व दन्नाहार पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन हत्यारोपी राजू यादव निवासी मोहल्ला शाक्यान घिरोर, सोनू निवासी नगला इंद्र, रतनवीर निवासी कस्बा घिरोर को लूटी गई कुछ नकदी, तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया था।
कार्रवाई में राजू यादव पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को पुलिस ने पकड़े गए घायल सहित तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया, स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया 25 हजार के इनामी व उक्त हत्याकांड का एक आरोपी विनय शाक्य नगला निर्भय वांछित है। जल्द ही पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
बता दें घिरोर के गांव बादशाहपुर निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमीर सिंह 21 जुलाई को घर से बैंक जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा था। देर रात उसका शव दन्नाहार क्षेत्र में नहर किनारे पड़ा मिला था। उसकी चाकू से हत्या की गई थी। पत्नी की ओर से अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।