फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Paddy procurement has not started at procurement centers

मैनपुरी: खरीद केंद्रों पर धान खरीद नहीं हुई शुरू

Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Paddy procurement has not started at procurement centers
नवीन मंडी में सरकारी धान खरीद केंद्र पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। एक महीने बाद भी खरीद केंद्रों पर सन्नाटा छाया हुआ है। किसान धान बेचने के लिए सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं। धान बेचने के लिए किसानों के नहीं पहुंचने से सरकारी खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सरकारी खरीद केंद्रों पर एक अक्तूबर से धान की सरारी खरीद शुरू होनी थी। खरीद केंद्रों पर किसानों का धान खरीदने के लिए वारदाना भी पहुंचा दिया गया। एक महीना बीतने के बाद भी धान खरीद केंद्रों पर सन्नाटा ही छाया हुआ है। किसान धान बेचने के लिए सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकांश किसान मंडी में आढ़त पर ही अपना धान बेच रहे हैं। किसानों के नहीं पहुंचने से धान खरीद केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। किसानों को धान बेचने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। जिन किसानों का पंजीकरण होगा वहीं किसान सरकारी खरीद केंद्रों पर अपना धान बेच सकेंगे। धान खरीद केंद्रों पर किसानों के धान बेचने के लिए नहीं पहुंचने से कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद के लिए बने 16 खरीद केंद्र
धान खरीदने के लिए जिले में 16 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य विभाग ने मैनपुरी मंडी, भोगंाव मंडी, बेवर मंडी, जागीर और बरनाहल के पीडीएस गोदाम में खरीद केंद्र बनाए हैं। पीसीएफ ने साधन सहकारी समिति गढ़िया कुरावली, टोडरपुर, ऊंचा इसलामाबाद, बसैत, कुर्रा, बरनाहल पूर्वी, बमटापुर, सुजरई, सहकारी संघ किशनी में खरीद केंद्र बनाए हैं। भारतीय खाद्य निगम ने भोगंाव मंडी तथा करहल में सरकारी धान खरीद केंद्र बनाए हैं।
आरटीजीएस से होता भुगतान
सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीदे गए धान का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किसान के खाते में एक सप्ताह से 15 दिन में कर दिया जाता है। पंजीकरण के समय ही किसान का खाता नंबर अभिलेखों में दर्ज किया जाता है। किसान जो खाता नंबर दर्ज कराते हैं। उसी खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किसान को भुगतान किया जाता है।

पंजीकरण कराने वाले किसानों के धान की ही सरकारी खरीद केंद्रों पर खरीद होती है। किसान पहले बासमती चावल बेचता है। बाद में मोटा चावल बेचता है। दो तीन दिन में सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद शुरू होने की उम्मीद है। खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी हैं।
-उदित नारायण, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed