{"_id":"5ad193454f1c1b46098b471b","slug":"mainpuri-one-died-and-three-injured-in-road-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार दो बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत 3 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार दो बाइक की भिड़ंत, एक युवक की मौत 3 लोग हुए घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:06 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मैनपुरी में कुसमुरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर के पास शनिवार की सुबह दो तेज रफ्तार बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं दो बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बाइक पर चार लोग सवार थे। बाइक की रफ्तार तेज थी। दोनों बाइक जैसे ही नारायणपुर के पास पहुंची और भिड़ंत हो गई।

दोनों बाइक
- फोटो : अमर उजाला
इससे बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का इंतजाम किया गया।
तब तक गुड्डू पुत्र दुर्गपाल निवासी पुंडर बखतपुर थाना एलाऊ ने दम तोड़ दिया। वहीं तीन अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
रोड एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।