{"_id":"639365612401b9173e5f9d4a","slug":"mainpuri-officers-engaged-in-sending-evm-warehouse-overnight-mainpuri-news-agr55625240","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: रात भर ईवीएम वेयर हाउस भेजने में जुटे रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: रात भर ईवीएम वेयर हाउस भेजने में जुटे रहे अधिकारी
विज्ञापन
नवीन मंडी को मतगणना के बाद खाली करते कर्मचारी।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इसके बाद आठ दिसंबर यानी बृहस्पतिवार को मतों की गणना की गई थी। गणना पूरी होने के बाद रात में ही सभी ईवीएम और वीवीपैट को मतगणना पंडाल से वेयर हाउस में भेजा गया। सुरक्षित भंडारण के बाद वेयर हाउस को सील कर दिया गया।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना शाम को पांच बजे के करीब समाप्त हो गई थी। इसके बाद परिणाम घोषित करते हुए विजेता सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने प्रमाणपत्र प्रदान कर दिया था। इसके बाद ईवीएम और वीवीपैट को मंडी से ले जाकर तहसील सदर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में ले जाया गया। इससे पहले सभी ईवीएम की बैटरी हटा दी गई। इसके साथ ही वीवीपैट की पर्चियां निकालकर सुरक्षित लिफाफों में रखी गई। इसके बाद सभी चीजें वेयर हाउस में रखकर उसे सील कर दिया।
इस काम में पूरी रात अधिकारी और कर्मचारी लगे रहे। अधिकारियों की उपस्थिति में कर्मचारियों ने ट्रकों में लोड कर ईवीएम वेयर हाउस तक पहुंचाई। पूरी रात काम के बाद सुबह पांच बजे वेयर हाउस को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
सुबह तक हटती रहीं बैरीकेडिंग
नवीन मंडी में मतगणना पूरी होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस भेज दी गईं। इसके बाद यहां की गई बैरीकेडिंग हटाने का काम भी शुरू हो गया। दोपहर तक पूरी बैरीकेडिंग हटाते हुए मंडी परिसर को खाली कर दिया गया।