{"_id":"61730582eae86c30740adc63","slug":"mainpuri-news-women-death-devpura-mainpuri-news-agr512394372","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे पर फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुरा में शुक्रवार की सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवपुुरा निवासी अजय शाक्य की शादी करीब दो वर्ष पूर्व गांव रंगपुर निवासी 27 वर्षीय शिवानी के साथ हुई थी। शिवानी के एक साल का एक बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को पति अजय मेडिकल की परीक्षा देने के लिए जिले से बाहर गया था। इस बीच शिवानी ने घर के कमरे में पंखा के कुंडा से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। अन्य परिजन जब कमरे की ओर गए तो शव लटकता देख होश उड़ गए। जानकारी होने के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद मोर्चरी भिजवाया।
कुछ देर बाद वहां पहुचे शिवानी के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित किए जाने और दहेज हत्या का आरोप लगाया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति के अलावा सास राधा, ननद और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।