फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news taravadev toll

Agra News: तरावादेव टोल प्लाजा पर टोल शुल्क में शनिवार की रात से होगी कटौती

Sat, 04 Oct 2025 11:26 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news taravadev toll
फोटो 25 राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेवर क्षेत्र का तरावादेव टोल प्लाजा। संंवाद
मैनपुरी/बेवर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। बेवर क्षेत्र में तरावादेव टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए टोल शुल्क की दरों में शनिवार की रात से कटौती लागू होगी। इसका लाभ तरावादेव टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को मिलेगा।
विज्ञापन

तरावादेव टोल प्लाजा पहले एनएच 91 पर अलीगढ़-कानपुर खंड का हिस्सा था। अब एनएच 34 के तहत आता है। टोल की नई दरें लागू होने से सभी श्रेणी के वाहनों को लाभ मिलेगा। टोल प्लाजा के प्रबंधक विजय चौहान ने बताया कि स्थानीय स्तर पर सटीक कटौती दरें टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा घोषित की जाएंगी। इनको शनिवार की रात से लागू कर दिया जाएगा। कार, जीप, वैन चालकों को एकल यात्रा और मासिक पास दोनों में बचत होगी। वाणिज्यिक वाहनों ट्रक और बस में दरों में कमी से माल ढुलाई की लागत में कमी आएगी।
विज्ञापन

टोल प्लाजा के सुपरवाइजर प्रबल चौहान ने बताया कि वाहन चालकों को भी इससे राहत मिलेगी। टोल शुल्क में यह कमी विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच, वाहन चालकों को बड़ी वित्तीय राहत प्रदान करेगी। इससे न केवल उनके दैनिक आवागमन का खर्च घटेगा, बल्कि हाईवे पर यात्रा करना भी सस्ता हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

वाहन नया टोल टैक्स पुराना टोल टैक्स

कार जीप मोटर कार 115 175
लाइट व्हीकल 110 170
लाइट कामर्शियल 185 280
व्हीकल गुड्स, व्हीकल मिनी बस 180 270
बस 390 585
ट्रक 380 570
एक्सल कामर्शियल 425 640
एचसीएम एवं ईएमई 615 920

और एमएवी फोर टू सिक्स 390 585
ओवर साइज व्हीकल 750 1120
7 और मोर एक्सल 725 1090
नोट- सभी टैक्स प्रति वाहन रुपया तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed