फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news roadways complex

आगरा: सात साल बाद भी शुरू नहीं हो सका रोडवेज कॉम्प्लेक्स

Fri, 10 Feb 2023 12:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news roadways complex
मैनपुरी। सपा शासन में आदर्श बस स्टैंड के रूप में बनाया रोडवेज कॉम्प्लेक्स सात साल बाद भी चालू नहीं हो सका है। 17 करोड़ की लागत से बनाए आदर्श बस स्टैंड का लोकार्पण वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया था। लोकार्पण के बाद से दुकानों में ताले झूल रहे हैं। रोडवेज कॉम्प्लेक्स योजना का लाभ राहगीरों और यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। शहर के बीच कचहरी रोड पर पुराने बस स्टैंड को तोड़कर आदर्श बस स्टैंड बनाया गया था। तीन मंजिला बनाए गए बस स्टैंड में पहली और दूसरी मंजिल पर बनाई गई 12 दुकानों में रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू कराने की योजना तैयार की गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच मार्च 2015 को बस स्टैंड का लोकार्पण किया था। बस स्टैंड में बनी दुकानों में बुक स्टॉल, टी-स्टॉल, जनरल स्टोर, सौंदर्य प्रसाधन, कैंटीन चालू करने की योजना शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बस स्टैंड तो चालू हो गया लेकिन रोडवेज कॉम्प्लेक्स को विभाग चालू नहीं करा सका है। दुकानों में ताले झूल रहे हैं। दूसरी मंजिल पर बनी दुकानों की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे चैनल में ताला झूलता रहता है। सपा सरकार में तैयार की गई योजना पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी योजना का लाभ यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


नहीं मिल सका रोजगार
सपा सरकार में बनाए गए आदर्श बस स्टैंड में रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू करके बेरोजगारों को रोजगार देने की योजना थी। बस स्टैंड में बनाई गई 12 दुकानों में रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू होने से जहां लोगों को रोजगार मिलता वहीं विभाग को राजस्व भी मिलता। रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू नहीं हो पाने से जहां लोगों को रोजगार नहीं मिला। वहीं, दुकानें बंद रहने से उनका रखरखाव भी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पहल पर रोडवेज बस स्टैंड को आदर्श बस स्टैंड के रूप में बदला गया। यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू कराने की योजना थी। भाजपा सरकार नया निर्माण कराना तो दूर बनी हुई दुकानों में रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू तक नहीं करा सकी है।
-राजकुमार उर्फ राजू यादव, पूर्व विधायक
---
रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए सुविधाएं नहीं हैं। प्रतीक्षालय में रोडवेज कर्मचारियों के वाहन खड़े होते हैं। बस स्टैंड में बनी दुकानें शोपीस बनी हुई हैं। रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू नहीं होने से सरकार को नुकसान हो रहा है। लाखों की लागत से बनी दुकानों में रोडवेज कॉम्प्लेक्स चालू होना चाहिए।

संजीव यादव, वंशीगोहरा
वर्जन
रोडवेज बस स्टैंड में बनाई गई दुकानों को चालू कराने के लिए पूर्व में पत्राचार किया गया था। एक बार फिर पत्राचार किया जाएगा। विभाग से अनुमति मिलने के बाद दुकानों को चालू कराने का प्रयास किया जाएगा।
बीपी अग्रवाल, आरएम इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed