{"_id":"67aceb15ef679387ac027fe4","slug":"mainpuri-news-roadways-bus-mahakoombh-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-131889-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिल्ली, आगरा की बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिल्ली, आगरा की बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे यात्री
विज्ञापन
बेवर। डिपो की सभी 45 बसें महाकुंभ मेला प्रयागराज में भेजे जाने के चलते बुधवार को भी दिल्ली और आगरा जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों यात्रियों को खड़ा रहना पड़ा। यही हाल भोगांव और मैनपुरी बस अड्डे पर भी रहा।
माघ पूर्णिमा स्नान के चलते रोडवेज की बेवर डिपो की सभी बसों को श्रद्धालुओं के आवागमन में प्रदेश के कई रूटों पर लगाया गया है। इधर, मैनपुरी, बेवर से दिल्ली, आगरा, फर्रुखाबाद जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस की भारी किल्लत के चलते बस अड्डे पर पर घंटों खड़े रहना पड़ रहा है। अन्य डिपो की इक्का-दुक्का चल रहीं हैं। इन्हीं के सहारे यात्री सफर करने को मजबूर हैं। इधर, बेवर में माघ पूर्णिमा के स्नान से लौटे यात्रियों से टेंपो चालकों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। बस स्टेशन प्रभारी ने बताया कि डिपो की सभी बसों को कुंभ मेला प्रयागराज में भेजा गया है, जिनके वापस लौटने पर ही उन्हें सवारियों की मांग के अनुसार भेजा जाएगा।