फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news road accident old lady died

Agra News: दवा लेकर लौट रही वृद्धा को कंटेनर ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident old lady died
बेवर। थाना क्षेत्र के एनएच 34 पर गांव करपिया के सामने बृहस्पतिवार की शाम दवा लेकर लौट रही एक वृद्धा को कंटेनर में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौत हो गई। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर करीब आधा घंटे से लगा जाम खुलवाया। वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा।गांव करपिया निवासी सूबेदार सिंह की 65 वर्षीय पत्नी दयावती बीमार चल रहीं थीं। बृहस्पतिवार को वह कस्बा दवा लेने के लिए गईं थीं। शाम के समय दवा लेकर वापस लौटीं थीं। गांव के सामने टेंपो से उतरने के बाद वह घर की ओर जा रहीं थीं। तभी मार्ग से गुजर रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। वृद्धा कंटेनर में फंस गई और शव करीब दो मीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र होता देख चालक कंटेनर लेकर वहां से भाग गया। चालक के भागने के बाद आक्रोशित मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने मार्ग पर अवरोध डाल कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों को बताया कि टक्कर मारकर भाग रहे कंटेनर को बिछवां क्षेत्र में पकड़ लिया गया है। आक्रोशित लोगों को शांत करने के बाद करीब आधा घंटे से लगा जाम खुलवाया गया। इसके बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराने के साथ ही वृद्धा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थमे रहे वाहनों के पहिए
गांव करपिया के सामने वृद्धा की कंटेनर से हुए हादसे में मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाया। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई। बड़े और छोटे वाहन जाम में फंस गए और काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलने के बाद पुलिस ने मार्ग पर दोबारा से वाहनों का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed