फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news road accident death

आगरा: कार की टक्कर से टेंपो सवार एक युवक की मौत

Sat, 11 Feb 2023 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident death
कुसमरा। इटावा रोड पर गांव उजागरपुर के पास शुक्रवार की दोपहर एक टेंपो में मार्ग से गुजर रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन

मैनपुरी इटावा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर एक टेंपो किशनी की ओर से सवारियों को लेकर आ रहा था। तभी गांव उजागरपुर के पास मार्ग से गुजर रही एक कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो में सवार नब्बा खां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो यात्री राजाराम निवासी गिरधारीपुरा भरथना इटावा और शबनम निवासी देवपुरा कोतवाली घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

इस बीच टक्कर मारने वाला चालक कार लेकर वहां से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को किशनी सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक युवक की पहचान उसकी जेब में मिले कागजात के आधार पर इस्याक निवासी नब्बा खां भोगांव के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मृतक के परिजन को फोन कर सूचना दी गई। पुलिस अब टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed