फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI NEWS road accident bus 5 injured

Agra News: डिवाइडर से टकराकर पलटी बरातियों से भरी बस

Thu, 23 Feb 2023 01:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS road accident bus 5 injured
मैनपुरी। औंछा-मैनपुरी मार्ग पर बुधवार को देर शाम बरातियों को लेकर जा रही एक मिनी बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया निवासी भानु प्रताप की बरात बुधवार को थाना बेवर क्षेत्र के गांव कुशलपुर गई थी। देर शाम करीब 40 से अधिक बराती एक मिनी बस में औंछा रोड बाईपास होते हुए कुशलपुर की ओर जा रहे थे। तभी बस डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को बाहर निकाला गया। घायल हुए हरिभान सिंह, सुमित कुमार, राधिका सहित पांच लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां सभी को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed