फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI NEWS rain water lodging

Agra News: समय से नहीं जागे, बारिश ने खोल दी लापरवाही की पोल

Mon, 30 Jun 2025 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS rain water lodging
करहल के बजरिया मोहल्ले में बारिश के बाद हुए जलभराव में डूबी बाइक और दुकानों में भरा पानी।  - फोटो : संवाद
मैनपुरी। मानसून की दस्तक के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों की पोल खुलने लगी है। रविवार को दिन में शहर से लेकर देहात तक अच्छी बारिश हुई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। करहल के बजरिया क्षेत्र में तो गलियां जलमग्न हो गईं। दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इधर, आगरा रोड बाईपास पर जलभराव हो गया। कुरावली के में भी यही हालात पैदा हो गए। ऐसे में लोगों ने जिम्मेदारों को कोसा कि अगर समय से नाले, नालियों की सफाई करा दी जाती तो लोगों को जलभराव नहीं झेलना पड़ता।
विज्ञापन




शनिवार रात से ही छाए थे बादल

शनिवार रात से ही आसमान में घने बादल छाए थे। देर रात को देखते ही देखते घटाएं गहराने लगी। रात 12 बजे करीब बूंदाबांदी हुई। देहात के इलाकों में मध्यम गति से बारिश हुई। लोगों ने सुबह उठकर सुहाने मौसम का आनंद लिया। इसके बाद दोपहर में करहल, कुरावली, बेवर, किशनी, कुसमरा, बिछवां, कुर्रा, घिरोर व शहर के सभी इलाकों में बारिश हुई।
विज्ञापन




आज भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि जिले में सोमवार को भी अच्छी बारिश होगी। मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed