फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news professor ram gopal yadav theft

आगरा: सपा के राष्ट्रीय महासचिव की बहन के घर से लाखों की चोरी

Sat, 18 Feb 2023 06:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news professor ram gopal yadav theft
करहल। सपा के राष्ट्रीय महासचिव की बहन के गांव अंडनी स्थित घर में चोरों ने बृहस्पतिवार की रात वारदात को अंजाम दिया। आहट होने पर परिजन जागे तो चोर वहां से भाग निकले। करीब दो लाख के जेवर और नकदी चुरा ले गए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव की सगी बहन शारदा देवी थाना क्षेत्र के गांव अंडनी में निवास कर रहीं हैं। बृहस्पतिवार की रात बहन और बहनोई उदयवीर सिंह बैठक में सो रहे थे। देर रात करीब दो बजे आहट होने पर दंपती जाग गए। जब दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। शारदा देवी ने जब जंगला से बाहर देखा तो एक बाइक खड़ी नजर आई। दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग जाग गए। जगार होता देख चोर बाइक पर बैठ कर वहां से भाग निकले। घर में मौजूद अन्य लोगों ने बैठक का दरवाजा खोल कर शारदा देवी व उदयवीर को बाहर निकाला। घर के अंदर जाकर देखा तो अल्मारी व बक्सा आदि अस्त व्यस्त थे।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह ने बताया कि चोर एक सोने की चेन, दो जोड़ी झुमकी, दो सोने की अंगूठी, पायल, आठ हजार रुपया की नकदी सहित करीब दो लाख रुपया का सामान आदि चोरी कर ले गए हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव की बहन के घर चोरी की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गृहस्वामी से जानकारी जुटाई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed