फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news new bypass survey

Agra News: नवीन बाईपास सर्वे में रेलवे का ओवर ब्रिज भी होगा शामिल

Tue, 23 May 2023 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news new bypass survey
मैनपुरी। शहर में प्रस्तावित नवीन बाईपास के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे का कार्य तेज कर दिया है। नवीन बाईपास के लिए जमीन के सर्वे के साथ रेलवे क्रॉसिंग के लिए भी सर्वे किया गया। सोमवार को रेलवे और निर्माण खंड के अधिकारियों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में बैजनाथपुर के पास ओवर ब्रिज के लिए सर्वे किया।
विज्ञापन

मैनपुरी आगरा बाईपास रोड शहर के व्यस्त मार्ग में शामिल होने के कारण अब सरकार ने नवीन बाईपास के निर्माण की तैयारियां की हैं। प्रस्तावित नवीन बाईपास के लिए निर्माण खंड के अधिकारी अधिशासी अधिकारी निर्माण खंड अजय भाष्कर के निर्देशन में सर्वे का कार्य कर रहे हैं। इसी चरण में सोमवार को निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बाईपास निर्माण में आने वाली रेलवे लाइन का सर्वे किया। बैजनाथपुर के पास जहां पर मैनपुरी शिकोहाबाद रेलवे लाइन और मैनपुरी इटावा रेलवे लाइन पास-पास से होकर गुजरी हैं। रेलवे और निर्माण विभाग के लोगों ने यहां ओवर ब्रिज निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकारियों की मानें तो नवीन बाईपास के निर्माण के लिए अंडर क्रॉसिंग से काम नहीं चलने वाला इसलिए नवीन बाईपास के लिए ओवर ब्रिज जरूरी है। इसी को देखते हुए सोमवार को रेलवे और निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बैजनाथपुर पहुंचकर रेलवे लाइन का सर्वे किया।
विज्ञापन

----
ब्रह्मदेव मंदिर से मैनपुरी कुसमरा मार्ग तक सर्वे है जारी
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड अजय भास्कर के अनुसार आगरा रोड औड़ेन्य मंडल स्थित ब्रह्मदेव मंदिर से बैजनाथपुर, नगला जुला, खरपरी होते हुए कुसमरा मार्ग तक बाईपास के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed