फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news

Agra News: छूटे बच्चों को आज से घर-घर लगेंगे टीके, बीस जनवरी तक चलेगा विशेष टीकाकरण अभियान

Sun, 08 Jan 2023 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news
मैनपुरी। बच्चों को बीमारियों से बचाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग 9 से बीस जनवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाएगा। पूर्व में चले टीकाकरण कार्यक्रम से छूटे 17 हजार बच्चों के घर-घर जाकर टीमें टीका लगाएंगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में बच्चों के टीकाकरण की स्थिति के लिए तीन लाख घरों का सर्वे कराया था। इसमें 17 हजार बच्चों की टीकाकरण की स्थिति का पता लगाया गया। इन्हें विभिन्न टीके नहीं लगे हैं। 9 से बीस जनवरी तक चलने वाले विशेष अभियान में इन बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि नौ जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान में 597 टीमें लगाई गई हैं। यह घर-घर पहुंचकर बच्चों का टीकाकरण करेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने टीकाकरण अभियान के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

शहरी इलाके में सबसे ज्यादा बच्चे छूटे
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार सर्वाधिक बच्चे मैनपुरी शहरी क्षेत्र में टीकाकरण से छूटे हैं। यहां 1300 बच्चों को टीके नहीं लगे। ग्रामीण क्षेत्र में जागीर विकास खंड में इनकी संख्या ज्यादा है। जागीर विकास खंड में 880 बच्चों को टीके नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed