{"_id":"637134d800f0dd50dc538324","slug":"mainpuri-news-mainpuri-news-agr553400387","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ किशनी ने फरैंजी प्रधान से लिया बेड, ऑडियो वायरल, प्रधान ने बीडीओ पर लगाए अवैध वसूली के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ किशनी ने फरैंजी प्रधान से लिया बेड, ऑडियो वायरल, प्रधान ने बीडीओ पर लगाए अवैध वसूली के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। विकास खंड किशनी में तैनात खंड विकास अधिकारी का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर शनिवार रात वायरल हो गया। ये ऑडियो खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान फरैंजी के बीच हुई बातचीत का है। इसमें ग्राम प्रधान से लिए गए बेड के संबंध में विवाद हो रहा है। खुद खंड विकास अधिकारी ने भी ऑडियो उन्हीं का होने की बात स्वीकार की है। वहीं ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का आरोप लगाया है।
किशनी में खंड विकास अधिकारी के पद पर महेश चंद्र त्रिपाठी की तैनाती है। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के अनुसार खंड विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान फरैंजी रणवीर शाक्य आपस में बातचीत कर रहे थे। इसमें ग्राम प्रधान द्वारा खंड विकास अधिकारी को 30 हजार रुपये का बेड दिए जाने की बात हो रही है। खंड विकास अधिकारी बेड उठा ले जाने की बात कह रहे हैं। ग्राम प्रधान रणवीर शाक्य से बात की गई तो उन्होंने बीडीओ पर कई गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बीडीओ मैनपुरी स्थित अपने आवास पर फरैंजी पंचायत भवन में पड़ा नया बेड जबरदस्ती ले गए थे।
वहीं शुक्रवार को गांव में निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने और रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर निर्माणाधीन आरआरसी सेंटर से एक खराब ईंट जांच के लिए ले गए। इसके बाद भी उन्होंने बीडीओ को फोन किया था। उनका आरोप है कि बीडीओ द्वारा अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वे जल्द ही इसकी शिकायत जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी करेंगे।
विज्ञापन
वहीं बीडीओ किशनी महेश चंद्र त्रिपाठी का कहना है कि प्रधान नशे की हालत में फोन कर रहा था। वह कुछ भी बोल रहा था। अवैध वसूली के आरोप निराधार हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से ही ऑडियो प्राप्त हुआ है। यह बीडीओ किशनी का बताया जा रहा है। जांच कराई जाएगी, अगर बीडीओ दोषी हैं तो कार्रवाई होगी।
-विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।