फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news lekhpal suspended bhogaun

आगरा: लापरवाही पर एसडीएम ने लेखपाल को किया निलंबित

Fri, 10 Feb 2023 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news lekhpal suspended bhogaun
भोगांव। एसडीएम ने एक लेखपाल को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, कई लेखपाल के कार्यक्षेत्र बढ़ाने के साथ ही कार्यालय से संबद्ध किया गया है। एसडीएम ने निलंबित लेखपाल से स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन

एसडीएम अंजली सिंह ने शेरपुर चुहरपुर सहित तीन क्षेत्रों में कार्य कर रहे लेखपाल ब्रजेंद्र सिंह को उच्चाधिकारियों के आदेश व कार्य में शिथिलता बरतने का दोषी पाया। एसडीएम ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, सुगांव क्षेत्र के लेखपाल दीपक भदौरिया को भूलेख कंप्यूटर कक्ष में पूर्व की भांति संबद्धीकरण जारी रखा है। किन्हावर के लेखपाल नीरज सिंह को मंछना क्षेत्र कार्यभार देने के साथ ही भूलेख कार्यालय में संबद्ध रहने, बृजेश कुमार को गांव चिलौसा परौंखा व हुसैनपुर गांव का राजस्व निरीक्षक कार्यालय के अतिरिक्त भोगांव और आलीपुर पट्टी का कार्य दिया गया है।
विज्ञापन

लेखपाल दीपक कुमार को गग्गरवाला के अतिरिक्त चिरावर, मुढ़ई तथा चिलौसा के नए क्षेत्र सौंपे गए हैं। लेखपाल राजेश कुमार को रामनगरिया व भूड़हार, उमेश चंद्र को मुढ़ोली, पुसैना व बनकिया, मोती सिंह को पहाड़पुर तथा सलेमपुर पढ़ीना, रघु बड़ौशिया को सहारा के साथ ही बलारपुर रामनगर और जगतपुर क्षेत्र के अतिरिक्त कार्य सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल संतोष कुमार को इटौरा, ओंग, गौशलपुर गहियर के अतिरिक्त एलाऊ क्षेत्र का कार्यक्षेत्र दिया है। अवध विहारी को मल्लामई बेवर के अतिरिक्त, बेवर व नवीगंज के लिए संबद्ध किया है। मुनेश कुमार को नवादा, भांवत, बधिरूआ, दलपुरा, मलिकपुर के अतिरिक्त कुरारी व ब्योंतिकला से भी संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed