फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news kakori kand 100th aniversery

Agra News: काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर पौधरोपण किया

Fri, 08 Aug 2025 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news kakori kand 100th aniversery
कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण करते विधायक रामनरेश अग्निहोत्री व साथ में खड़े अधिकारी। - फोटो : अजपाल का फाइल फोटो
मैनपुरी। काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शुक्रवार को जिले में कई स्थानों पर पौधारोपण हुआ। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक स्थल पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, चेयरमैन फैक्सपेड प्रेम सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष भाजपा ममता राजपूत, डीएम अंजनी कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। साथ ही प्रभागीय निदेशक संजय कुमार मल्ल, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, और अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने भी पौधे लगाए। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने सभी से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। उप क्षेत्रीय वनाधिकारी राजीव दीक्षित सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। करहल रेंज में शहीद अमित प्रताप सिंह भदौरिया के पैतृक गांव नवाटेढ़ा में शहीदों के परिवारजनों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। वन क्षेत्राधिकारी शोएब आलम अंसारी ने लोगों से ''''एक पेड़ मां के नाम'''' के तहत पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसी तरह भोगांव रेंज में ग्राम पंचायत मल्लमई के अमृत सरोवर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वः मदन लाल दीक्षित के पुत्र राधा मोहन दीक्षित और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार के साथ मिलकर 51 पौधे लगाए गए। वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन मिश्रा ने बताया कि भोगांव रेंज के सभी शहीद स्मारक स्थलों पर पौधारोपण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed