फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven hundred packets of fake Tata salt have been recovered in a police raid in Mainpuri

नमक भी नकलीः खुलेआम बेचा जा रहा था, 700 पैकेट बरामद, विक्रेता फरार, पुलिस कर रही तलाश

Thu, 23 Feb 2023 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2023 01:43 AM IST
सार

मैनपुरी में धड़ल्ले से नकली टाटा नमक बेचा जा रहा था। कंपनी के प्रधिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में नकली नमक बरामद हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Seven hundred packets of fake Tata salt have been recovered in a police raid in Mainpuri
छापेमारी में बरामद नकली नमक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बरनाहल थाना क्षेत्र में बीती शाम पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में छापेमारी की। इस दौरान सात सौ पैकेट नकली टाटा नमक बरामद हुआ है। हालांकि नमक विक्रेता पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टाटा नमक कंपनी के प्रतिनिधि बीके सिन्हा ने बुधवार को बरनाहल पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कुछ जगह टाटा नमक के नाम पर नकली नमक बेचा जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि के साथ क्षेत्र के नगला नधा गांव में छापा मारा। यहां से पुलिस ने टाटा नमक की पैकिंग में 300 पैकेट बरामद किए। 
विज्ञापन

आरोपी की तलाश की जा रही है-थानाध्यक्ष

इसके बाद टीम सहीदाबाद गांव पहुंची। यहां भी दो दुकानों से लगभग 400 पैकेट नकली टाटा नमक के बरामद हुए। कार्रवाई के दौरान विक्रेता देव कुमार पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि के तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुखवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed