फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news ex servicsman exploied girl

Agra News: सेवानिवृत्त सैनिक ने बालिका से की अश्लील हरकत

Thu, 03 Jul 2025 02:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news ex servicsman exploied girl
कुरावली। आम खिलाने के बहाने 7 साल की बच्ची को घर ले जाकर सेवानिवृत्त सैनिक ने अश्लील हरकत की। बच्ची आरोपी के चंगुल से छूट कर घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाना प्रभारी को बताया कि बीते शनिवार को उनकी 7 वर्षीय पुत्री पांच साल की भांजी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी सेवानिवृत्त सैनिक नितेश यादव वहां पर आया और दोनों बच्चियों को आम खिलाने का लालच देकर अपने घर पर ले गया। आरोपी की कुछ हरकत देख कर 5 वर्षीय भांजी आम फेंक कर वहां से चली गई। उनकी बेटी के साथ आरोपी अश्लील हरकत करने लगा। इस बीच उनका बेटा वहां पहुंच गया तो आरोपी ने उसे धमकाया। आरोपी के चंगुल से छूट कर घर आई पुत्री ने सेवानिवृत्त सैनिक की हरकत के बारे में बताया। उक्त मामले में थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed