फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news electrity team beaten kishni

Agra News: बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ की हाथापाई

Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news electrity team beaten kishni
किशनी। अरसारा में बृहस्पतिवार को चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम के साथ अभद्रता की गई। आरोपी ने हाथापाई करते हुए अभिलेख भी फाड़ दिए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अरसारा विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी टीजी2 राजवीर सिंह, लाइनमैन आशीष कुमार, मोहित कुमार बृहस्पतिवार को गांव अरसारा में बिजली चेकिंग के लिए गए थे। गांव के राजेश कुमार के यहां पहुंचे तो देखा कि कनेक्शन जुड़ा हुआ था। जबकि टीम द्वारा 16 हजार रुपया बकाया होने के चलते एक दिन पहले ही कनेक्शन काटा गया था। इस बारे में पूछने पर राजेश ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। कर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए अभिलेख छीनकर फाड़ दिए। उक्त घटना के बाद टीजी2 की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed