फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news development ranking

Agra News: विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी ने किया प्रदेश में टॉप

Thu, 23 Mar 2023 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news development ranking
मैनपुरी। विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी ने इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में टॉप किया है। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा फरवरी में कराए गए कार्यों के आधार पर ये रैंकिंग जारी की गई है। बीते माह मैनपुरी को 25वां स्थान मिला था। रैंकिंग जारी होने के बाद डीएम ने अधिकारियों और पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन

शासन द्वारा प्रत्येक माह विकास कार्यों की ऑनलाइन फीडिंग कराई जाती है। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा ऑनलाइन फीडिंग के आधार पर ही मूल्यांकन किया जाता है। माह खत्म होने के बाद अगले माह की 20 तारीख तक फीडिंग का काम पूरा हो जाता है। इसके बाद ही ये रैंकिंग जारी की जाती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फरवरी में कराए गए विकास कार्यों के आधार पर रैंकिंग जारी हुई। इसमें मैनपुरी को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। वहीं प्रदेश के अन्य 36 जिले भी संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर हैं। मैनपुरी में लागू 65 बिंदुओं में से सभी को ए श्रेणी में ही रखा गया है। बीते वर्ष जारी हुई रैंकिंग में मैनपुरी को 25वां स्थान मिला था। ऐसे में मैनपुरी ने इस बार लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंकिंग जारी होने के बाद जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
----
मंडल में भी प्रथम स्थान पर है मैनपुरी
आगरा मंडल में भी मैनपुरी को प्रथम स्थान मिला है। मंडल के अन्य जिलों में फिरोजाबाद को 51वां, आगरा को 60वां और मथुरा को 74वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं प्रदेश के 18 मंडलों में आगरा मंडल को 15वां स्थान मिला है।

----
वर्जन
विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी में पहला स्थान मिला है। ये सभी अधिकारियों और पूरी टीम की संयुक्त मेेहनत का नतीजा है। सभी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। इसी मेहनत के साथ आगे भी सभी कार्य करते रहेंगे।
-अविनाश कृष्ण सिंह, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed