{"_id":"692b3949556bc715450267ec","slug":"mainpuri-news-dannahar-shiva-cremeted-agra-news-c-174-1-sagr1036-149648-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फोर्स की मौजूदगी में हुआ शिवा का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फोर्स की मौजूदगी में हुआ शिवा का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
दन्नाहार। गांव जरामई में शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में 16 वर्षीय शिवा के शव का अंतिम संस्कार किया गया, शुक्रवार को शिवा की हत्या की रंजिश में कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है। तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। घटना के बाद से गांव में पुलिस बल तैनात है।
थाना क्षेत्र के गांव जरामई में शुक्रवार दोपहर पशु चराने गए 16 साल के शिवा की कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड जनवरी 2025 में हुए लवकुश हत्याकांड की रंजिश के चलते अंजाम दिया गया था, दोनों ही पक्ष के लोग गांव के रहने वाले हैं, इसको लेकर गांव में पुलिस तैनात है। शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में शिवा के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
मृतका की भाभी आरती की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।