फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news criminal catched

Agra News: पुलिस ने दो इनामी अपराधी किए गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news criminal catched
करहल। थाना पुलिस ने सिरसागंज सर्विस रोड से रविवार की देर रात दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों संरक्षित पशु हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित था। सोमवार को पुलिस ने जेल भेजा।
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि दो जनवरी को ग्राम प्रधान गोंदई ओमवीर सिंह की ओर से पुलिस को संरक्षित पशु की हत्या किए जाने के संबंध में सूचना दी गई थी। उक्त मामले में राजू, ईशव, अरमान जोनई इटावा और खुर्शीद निवासी गांव धातरी सिरसागंज फिरोजाबाद के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान चांदवानो गांव जोनई इटावा, शाहरुख खान गांव धातरी, बख्तार निवासी धौलपुर खेड़ा इटावा, अगवर अली निवासी नगला रामजीत इटावा के नाम सामने आए थे। उक्त मामले में पुलिस द्वारा छह लोगों को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मामले में राजू और अरमान निवासी गांव जौनई गिरफ्तार नहीं हुए थे। एसपी द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर 15-15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। तभी से पुलिस तेजी के साथ तलाश में जुटी थी। रविवार की रात प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह ने टीम के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे सिरसागंज सर्विस रोड के पास से राजू और अरमान को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा कारतूस और छुरा बरामद हुआ। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed