{"_id":"63fa65c839120986b708ed74","slug":"mainpuri-news-child-drown-tub-mainpuri-news-c-25-1-73094-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छत पर खेलने के दौरान पानी भरे टब में गिरा मासूम, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छत पर खेलने के दौरान पानी भरे टब में गिरा मासूम, मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के कांशीराम कालोनी स्थित एक घर में छत पर खेल रहा दो वर्षीय मासूम पानी भरे टब में गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में चीखपुकार मच गई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों द्वारा बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद माता पिता व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
आजाद नगर कांशीराम कालोनी निवासी राजा शनिवार की सुबह किसी काम के लिए घर से बाहर गए थे। उनका दो वर्षीय पुत्र सुयांश घर की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। मां नीचे किसी काम में व्यस्त थी। छत पर नल के नीचे टब में पानी चल रहा था, सुयांश खेलते हुए पानी भरे टब में सिर के बल जा गिरा। छत पर कोई मौजूद न होने के चलते कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद जब बच्चे को तलाश करते हुए मां काजल छत पर आई तो सुयांश को पानी भरे टब में बेसुध पड़ा देख चीख निकल गई।
चीख सुनते ही घर में मौजूद अन्य परिजन आ गए। आननफानन बालक को जिला अस्पताल ले गए। लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीखपुकार मच गई। रोते बिलखते परिजन बच्चे के शव को लेकर घर चले गए। बच्चे की मौत के बाद आस पड़ोसी बेहद दुखी नजर आए।
विज्ञापन
वर्जन
बालक को मृत अवस्था में इमरजेंसी लाया गया था। प्रथम दृष्टया फेंफड़ों और पेट में पानी भरने के चलते बालक की मौत हुई है।
-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, ईएमओ।