{"_id":"63fa676d20fced12640b20c4","slug":"mainpuri-news-bichwa-truck-driver-beaten-mainpuri-news-c-25-1-73109-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साइड न देने के विवाद में ट्रक चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साइड न देने के विवाद में ट्रक चालक को पीटा
विज्ञापन
गाड़ी का शीशा तोड़ा, बिछवां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। गांव हरचंदपुर के पास शुक्रवार की शाम साइड न देने के विवाद में बाइक सवार युवकों ने ट्रक को रुकवा लिया। चालक को खींच कर उसकी पिटाई की, डंडा मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव शहरोई निवासी पवन कुमार सिंह शुक्रवार को ट्रक में सीमेंट लाद कर मैनपुरी आ रहा था। शाम के समय ट्रक जब थाना क्षेत्र में मैनपुरी कुरावली मार्ग पर गांव हरचंदपुर के पास पहुंचा। तभी बाइक से आ रहे दो युवकों ने साइड न देने की बात कहते हुए गाली गलौज करते हुए डंडा मारकर शीशा तोड़ दिया। ट्रक को रुकवाने के बाद पवन को नीचे खींच कर उसकी पिटाई कर दी। पीटने वाले युवकों के नाम चालक ने संजीव और सचिन बताए हैं। वह लोग कहां के रहने वाले हैं। इस बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने चालक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।