{"_id":"63fa67c8c96da4b63c070594","slug":"mainpuri-news-bichwa-theft-two-house-mainpuri-news-c-25-1-73281-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: औरंध में दो घरों के ताले तोड़ करीब चार लाख के जेवर नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: औरंध में दो घरों के ताले तोड़ करीब चार लाख के जेवर नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। जनपद में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं। चोर पुलिस के मुसीबत बनते जा रहे हैं। शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात अंजाम देते हुए करीब चार लाख रुपया के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
थाना क्षेत्र के गांव औरध निवासी देवेश कुमार और दलवीर सगे भाई हैं। शुक्रवार की रात चोर दीवार कूद कर घर में दाखिल हुए। दोनों भाइयों के कमरे के ताले तोड़ने के बाद बक्सा उठाकर छत पर ले गए। वहां ताला तोड़ने के बाद करीब 1.50 लाख रुपया के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वहीं, चोरों ने गांव निवासी अरुण कुमार के घर में भी वारदात को अंजाम दिया। कमरे में रखी अल्मारी व बक्सा के ताले तोड़ कर करीब 2.50 लाख रुपया के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब परिजन को जानकारी हुई तो अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
एसपी से मिलने आए कई ग्रामीण
गांव औरंध में चोरी की वारदात के बाद कई ग्रामीण कलक्ट्रेट एसपी से मिलने पहुंचे। इन लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बीते कुछ माह में कई चोरी की कई वारदात हुईं। लेकिन किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो सका। जिस कारण स्थानीय लोग भयग्रस्त हैं, खुलासा न होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा किए जाने की मांग की है। संवाद