फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI news barnahal lady death mistiriously

Agra News: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Thu, 20 Nov 2025 01:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI news barnahal lady death mistiriously
फोटो 12 काजल फाइल फोटो
बरनाहल। तीन दिन पहले शादी की पहली वर्षगांठ मनाने के बाद बुधवार सुबह नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मंगलवार शाम दंपती के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।थाना बिछवां क्षेत्र के गांव विजपुर निवासी रामवीर सिंह ने 23 वर्षीय पुत्री काजल की शादी 15 नवंबर 2024 को थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी रजत कुमार के साथ की थी। परिजन की माने तो दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। सोमवार को रजत पत्नी को मौसा के लड़के की शादी में नगला धाक शिकोहाबाद गया था। मंगलवार शाम को जब दोनों घर वापस लौटे, तब भी दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा हुआ। बुधवार की सुबह जब परिजन ने कमरे के बाहर पहुंच कर आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा अंदर से बंद था, अनहोनी की आशंका के बीच परिजन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दुपट्टे के फंदे से लटके काजल के शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना दे दी। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली, फोरेंसिक टीम ने भी लिए नमूने एकत्र किए। इसके बाद शव को मोर्चरी भेजा गया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed