फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news bar association

आगरा: बार एसोसिएशन का 27 जनवरी को हुआ चुनाव ही वैध

Fri, 10 Feb 2023 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news bar association
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के 27 जनवरी 2023 को हुए चुनाव को ही वैध माना गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव श्रीमंतो सेन ने अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की पिटीशन पर सुनवाई करने के बाद उनकी कमेटी को ही मान्यता दे दी है। 22 दिसंबर 2022 को हुए चुनाव को अवैध माना गया है। यह बातें अध्यक्ष आनंद यादव तथा सचिव सुजीत शर्मा ने कचेहरी रोड पर बृहस्पतिवार की शाम पत्रकार वार्ता में कहीं।उन्होंने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आदेशों को धता बताकर मनमाने तरीके से वरिष्ठ समिति को नजरंदाज करके 22 दिसंबर 2022 को चुनाव कराया गया। इसमें सौरभ यादव ने खुद को अध्यक्ष तथा संतोष यादव ने खुद को सचिव घोषित करा लिया। मॉडल बायलॉज से चुनाव नहीं कराया गया। कई ऐसे लोगों ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया जो वकालत नहीं करके दूसरी जगह नौकरी कर रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को गुमराह करके अपने पक्ष में मनमाने आदेश पारित कराए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सौरभ यादव ने डीजीसी फौजदारी पर जानलेवा हमला किया। आनंद यादव के चैंबर पर कब्जा किया, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। गालियां देने वाले वीडियो वायरल हुए, जिनको पिटीशन के साथ दाखिल किया गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव श्रीमंतो सेन ने अध्यक्ष आनंद कुमार यादव की पिटीशन पर सुनवाई करने के बाद आनंद यादव अध्यक्ष तथा सुजीत शर्मा सचिव वाली कमेटी को ही मान्यता दे दी है। 22 दिसंबर 2022 को हुए चुनाव को अवैध माना गया है। इस मौके पर राजीश कुमार यादव, अजय कृष्ण पांडेय, पवन मिश्रा, संदीप त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
आठ लोगों को भेजा गया नोटिस
बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव श्रीमंतो सेन ने आठ लोगों को नोटिस जारी किए हैं। उनसे मॉडल बायलॉज के अनुसार चुनाव नहीं कराने के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा गया है। बार काउंसिल के सचिव ने प्रभात चतुर्वेदी, दर्शनलाल राठौर, सत्यप्रकाश तिवारी, वीरबहादुर सिंह यादव, श्रीकृष्ण मिश्रा, एएच हाशमी, सौरभ यादव, संतोष यादव को 15 दिन में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
चार मार्च को होगी अगली सुनवाई
बार काउंसिल ऑफ इंडिया में आनंद यादव की याचिका पर अगली सुनवाई चार मार्च को की जाएगी। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव ने यह जानकारी अपने आदेश में दी है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद मैनपुरी बार एसोसिएशन का मामला एक बार फिर गरमा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed