फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news atm fraud

Agra News: एटीएम बदल कर खाते से निकाले 20 हजार रुपये

Tue, 23 May 2023 12:26 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news atm fraud
मैनपुरी।
विज्ञापन

कस्बा बेवर में मोटा रोड तिराहा के पास एक लगे एक एटीएम से एक युवती का एटीएम बदल कर खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। गांव शीलवंत निवासी युवती ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के गांव शीलवंत निवासी नमिता ने बताया कि नौ अप्रैल को पिता बीमार हो गए थे। पिता के इलाज के लिए रुपये निकालने के लिए वह मोटा रोड तिराहा के पास बने एटीएम पर गई थी। एटीएम के पास ही बैंक आईडी डाले चार पांच युवक खड़े हुए थे। उसने एटीएम से रुपये निकालने के लिए कार्ड डाला। लेकिन रुपये नहीं निकले। वहां खड़े दो युवकों ने मदद के बहाने एटीएम लेकर प्रयास किया। इस दौरान उसका कार्ड बदल दिया गया। जब वह घर पहुंची तो खाते से 10 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। जब देखा तो एटीएम बदला हुआ था। कुछ देर बाद 10 हजार रुपये और कट गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed