{"_id":"63f6770016debb1a160b3904","slug":"mainpuri-news-ambulence-driver-bribe-case-mainpuri-news-c-25-1-69827-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एंबुलेंस पायलट द्वारा रुपये लेने के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एंबुलेंस पायलट द्वारा रुपये लेने के मामले की जांच शुरू
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली में रिश्तेदारी में आए युवक के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद सरकारी एंबुलेंस पायलट द्वारा रुपये लेने के मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंच गई है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर पहुंचने के बाद जांच शुरू हो गई है। एंबुलेंस सेवा के लखनऊ स्थित कार्यालय ने मंडलीय मैनेजर से मामले की जानकारी मांगी है।
जनपद फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव कैलई निवासी शांति कुमार पुत्र राजेंद्र कुरावली क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आए थे। सोमवार रात वह दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें सरकारी एंबुलेंस से कुरावली सीएचसी ले जाया गया था। घायल की पत्नी शिवकुमारी ने एंबुलेंस पायलट और ईएमटी पर सीसी टूटने के नाम पर एक हजार रुपये लेने का आरोप लगाया था। महिला का अरोप लगाते हुए वीडियो भी वायरल हुआ था। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर हुई तो एंबुलेंस विभाग भी हरकत में आ गया। लखनऊ कार्यालय से मंडलीय मैनेजर और जनपदीय मैनेजर को आदेश दिए गए कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट उन लोगों को सौंपी जाए।
बुधवार को जनपदीय एंबुलेंस सेवा मैनेजर सचिन कुमार ने कुरावली अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई। वहीं जनपदीय मैनेजर ने घटना के दौरान मौजूद रहे लोगों से भी पूरे मामले की जानकारी ली है। संबंधित पायलट और ईएमटी से भी मामले में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया पाया गया है कि घायल युवक नशे में था। लखनऊ कार्यालय से जवाब मांगा गया है। सभी तथ्यों की जांच के बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
सचिन कुमार, जिला प्रोग्राम मैनेजर एंबुलेंस सेवा।