फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri mosam

रात को जिले भर में हुई बूंदबांदी, 37 डिग्री पहुंचा तापमान

Fri, 29 May 2020 05:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
mainpuri mosam
मैनपुरी। बीते कई दिनों से गर्मी के कारण परेशान लोगों को मौसम ने राहत दी है। बृहस्पतिवार को ही बादल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट आई थी। वहीं रात में भी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम और भी ठंडा हो गया है।
विज्ञापन

मई के आखिरी सप्ताह में गर्मी के तेवर हर दिन तल्ख होते जा रहे थे। तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था लेकिन बृहस्पतिवार की रात तेज हवाओं के साथ जिले भर में हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत दिलाई है।
विज्ञापन

बारिश के चलते अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस और गिरकर 37 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 26 पर पहुंच गया। इससे दिन भर लोगों को राहत रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 और 31 मई को मध्यम बारिश हो सकती है। अगर ये बारिश होती है तो मौसम और भी ठंडा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए संजीवनी है बारिश
लोग जहां गर्मी से राहत पाने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं फसलों के लिहाज से भी बारिश फायदेमंद साबित होगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि वर्तमान में खेतों में मूंगफली और मक्का की फसल खड़ी है। इसमें सिंचाई की आवश्यकता है। अगर बारिश होती है तो इससे फसलों को फायदा होगा। ऐसे में किसान भी चाहते हैं कि आगामी दिनों में बारिश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed