फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri mona yadav topped the school

मैनपुरी मुठभेड़ः बदमाश मोना 10वीं और 12वीं में था टॉपर, इसलिए रखा जरायम की दुनिया में कदम

Sun, 11 Mar 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sun, 11 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
mainpuri mona yadav topped the school
बदमाश मोना यादव - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में मुठभेड़ में पुलिस ने जिस बदमाश मोना यादव को गिरफ्तार किया है। वह स्कूल में टॉपर रहा है। इसके अलावा उसने बीएससी भी किया है। 
विज्ञापन


उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप किया था। मोना यादव शिकोहाबाद पालीवाल इंटर कालेज से हाईस्कूल में 80 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। 

वह बीएसी का छात्र था, लेकिन बदमाश बनने का जुनून उसे जरायम जगत में ले आया। मोना के पिता के पास करीब 15 बीघा
जमीन है। दो मंजिला घर व सभी सुख सुविधाएं भी घर में मौजूद हैं। 

बरनाहल थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में मोना ने कहा कि उसे राजनीतिक संरक्षण मिल गया होता तो आज उसका कद बहुत ऊंचा होता।

mainpuri mona yadav topped the school
हथियार - फोटो : अमर उजाला
तीन भाइयों मे बीच का है। एक बहन है। बड़ा भाई प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। मोना ने दीवान सिंह जैसे अपराधी के साथ एक के बाद एक कई अपराध किए। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक गोली दीवान सिंह के भी लगी है। वह गोली कहां लगी है। इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं है।हालांकि एएसपी का कहना है कि ऐसा हो सकता है, लेकिन अभी इस बारे में कुछ भी साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता। 

वहीं पुलिस ने आगरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा आदि प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में मुखबिरों का जाल बिछा दिया है।अगर बदमाश दीवान सिंह के गोली लगी है तो वह निश्चित तौर पर उपचार कराने के लिए कहीं न कहीं तो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed