{"_id":"63bb0a6c42278b7efa4adae1","slug":"mainpuri-mainpuri-news-agr5597048141","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव टालना चाहती है घबराई सरकार, तरह-तरह के हथकंडे कर रही इस्तेमाल: धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव टालना चाहती है घबराई सरकार, तरह-तरह के हथकंडे कर रही इस्तेमाल: धर्मेंद्र
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में जानकारी देते पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल(मैनपुरी)। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा को मिली रिकॉर्ड जीत से भाजपा सरकार घबरा गई है। इसके चलते वह निकाय चुनाव से बचना चाहती है। हाईकोर्ट का फैसला न मानकर सुप्रीम कोर्ट जाकर तरह-तरह के हथकंडे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इससे कि चुनाव टल जाएं।
निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनाव तय समय पर होने पर जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। 2024 में सपा मजबूती से चुनाव लड़कर ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बेसहारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। यह किसानों की फसलें भी नष्ट कर रहे हैं। गोशालाओं में बेसहारा गोवंश मर रहे हैं। पूर्व सांसद ने पूर्व मंत्री सुभाषचंद्र यादव के पीली कोठी आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।
इस दौरान पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, ब्लॉक प्रमुख नीरज यादव, अजय त्रिपाठी, अमर कांत मिश्रा, आचार्य विशाल तिवारी, प्रधान प्रदीप पाल, रवी यादव, राम रतन मिश्रा, सुरेंद्र पाल यादव, अरुण यादव मौजूद रहे।