{"_id":"63bb00d366036d4d5457e898","slug":"mainpuri-mainpuri-news-agr5597043152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सर्दी के बीच निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे, जिले में पांच बच्चों की हो चुकी मौत, 13 किए गए रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सर्दी के बीच निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे, जिले में पांच बच्चों की हो चुकी मौत, 13 किए गए रेफर
विज्ञापन
मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सर्दी के बीच जिले में निमोनिया से बच्चों की मौत हो रही है। पांच दिन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निमोनिया से पीड़ित पांच बच्चों की मौत हो चुकी है। 13 बच्चे गंभीर हालत में रेफर किए गए हैं। इन दिनों में जिला अस्पताल में 358 बाल मरीजों को उपचार दिया गया है।
कुछ दिनों से जिले में सर्दी का प्रकोप बढ़ा है। सर्दी, जुकाम के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के रिकार्ड के मुताबिक पिछले पांच कार्य दिवसों में जिला अस्पताल की ओपीडी में 358 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इनमें निमोनिया से पीड़ितों की संख्या 100 से अधिक थी। अलग-अलग क्षेत्रों में निमोनिया से पीड़ित पांच बच्चों की मौत हुई है।
इसके अलावा जिला अस्पताल में पिछले पांच दिन में 55 बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। इनमें से 13 बच्चे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किए गए। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में निमोनिया से पीड़ित चार बच्चे पहुंचे थे। इनमें से तीन को रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी में अन्य बीमारियों से पीड़ित 11 मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन
बच्चों के उपचार में न की जाए लापरवाही
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने जिले की सभी सीएचसी और पीएचसी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सर्दी के बीच बच्चों का विशेष ख्याल रखें। अस्पताल आने वाले बच्चों को बेहतर उपचार दिया जाए। लापरवाही की शिकायत पर संबंधित प्रभारी पर कार्रवाई की जाएगी।