फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri

आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगी डिंपल, अखिलेश भी रहेंगे मौजूद

Mon, 14 Nov 2022 05:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
mainpuri
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और डिंपल यादव। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उप चुनाव में सपा ने डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं। सोमवार को वह अखिलेश यादव के साथ कलेक्ट्रेट पर नामांकन करने पहुंचेंगी। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से मुलायम सिंह यादव सांसद चुने गए थे। बीते 10 अक्तूबर को उनके निधन के बाद मैनपुरी सीट खाली हो गई। इस पर पांच नवंबर को चुनाव आयोग ने उप चुनाव की घोषणा कर दी थी। उप चुनाव के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार 10 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया है। 11 नवंबर को सपा जिला अध्यक्ष आलोक शाक्य ने डिंपल यादव के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदा था। सोमवार को डिंपल अखिलेश यादव के साथ मैनपुरी कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। उनके साथ सपा जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। वे दोपहर एक से दो बजे के बीच नामांकन दाखिल करेंगी। नामांकन को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के प्रशासन ने आदेश दिए हैं। डिंपल यादव पूर्व में फिरोजाबाद और कन्नौज से भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं अब तक भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में सभी की निगाहें भाजपा की ओर टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपाल के आने के सवाल पर साधी चुप्पी
सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने रविवार दोपहर बाद सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता की। नामांकन के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि डिंपल यादव के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी आ रहे हैं। साथ ही सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव के आने की भी उन्होंने जानकारी दी। चाचा शिवपाल सिंह यादव के आने के बारे में उनसे पूछा गया तो इतना कहकर चुप्पी साध ली कि परिवार एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed